LUCKNOW: दो बच्चों के बाप ने राह चलती युवती को खींचा कार में दी धमकी, बोला “तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा”, पत्नी से कहा, “अब तुम में वो बात नहीं”

July 11, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिरफिरे अधेड़ जो कि दो बच्चों का बाप भी है, ने एक युवती को कार से अपहरण करने की कोशिश की। उसने राह चलती युवती को कार में खींच लिया और कहा कि, “तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा” और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में विभूतिखंड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में जब पत्नी थाने पहुंची तो उसे ये कहते हुए भगा दिया कि “तुम में अब वो बात नहीं।”

Madhya Pradesh:एंबुलेंस जल्द मिलने की आस में छोटे भाई के शव को गोद में लेकर घंटों बैठा रहा 8 साल का लड़का, गरीब पिता ढूंढता रहा एम्बुलेंस, जिला अस्पताल ने किया इंकार, ह्रदय विदारक वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती से कई दिनों से शादी का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। गोमतीनगर निवासी बिजली विभाग में संविदा कर्मी की बहन को शनिवार शाम को मड़ियांव फैजुल्लागंज निवासी प्रियांक यादव ने घर के पास रोक लिया।

UP:छेड़छाड़ करने पर सौतेली बेटी ने शराबी पिता को बीच सड़क पीटा चप्पलों से, वीडियो वायरल
युवती के विरोध करने पर कहने लगा कि तुमने मुझसे शादी नहीं की तो जान से मार दूंगा और गाड़ी में खींचकर अश्लीलता करने लगा। चीखपुकार सुनकर लोगों एकत्र हो गए तो वो भाग निकला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने रविवार को प्रियांक को गिरफ्तार लिया। थाने में पैरवी में पहुंची पत्नी को देखकर भड़क गया। उसने कहा कि अब तुममे वो बात कहां जो उसमें है। अब सिर्फ मेरी पत्नी बनेगी तो वो। जिसके बाद पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ घंटो थाने के गेट पर फूट-फूट कर रोती रही।

युवती का कई दिनों से कर रहा था पीछा, घर से निकलना तक कर दिया था बंद
पीड़िता के मुताबिक आरोपी प्रियांक पिछले कई महीनों से उसका पीछे कर रहा है। विरोध पर किडनैप कर शादी करने की धमकी देने लगा था। जिससे घर से निकलने में डर लगने लगा था। रिपोर्ट लिखाने के बाद रिश्तेदार समझौता का दबाव बना रहे थे। इस पूरे मामले को लेकर विभूतिखंड इंस्पेक्टर आशीष मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रियांक यादव प्राइवेट नौकरी करता है। दो बच्चों का पिता होने के बाद भी युवती से शादी का दबाव बना रहा था। पत्नी के विरोध पर उसके साथ भी अभद्रता की। प्रियांक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।