KANPUR:कानपुर के बॉडी बिल्डर रईस आलम का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल, जानें कब की और कहां की है घटना और पुलिस ने क्या कहा

July 12, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। सोशल मीडिया पर एकर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक मंच पर शेरवानी पहने दूल्हा खड़ा है तो वहीं उसके साथ खड़ा शख्स फायरिंग कर रहा है। वीडियो वायरल करने वाले एक ट्वीटर यूजर ने दावा किया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी आलम मार्केट का है और हर्ष फायरिंग करने वाला शख्स बॉडी बिल्डर रईस आलम है।

LOK ADALAT: 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, बैंक वसूली वाद से लेकर चेक बाउंस के मामले सहित 11 तरह के वाद किए जाएंगे निस्तारित, आपसी सुलह वाले भी पहुंचें

इस वीडियो को पिछले 8 घंटे पहले वायरल किया गया था। इसी के साथ ट्वीटर यूजर ने इस वीडियो को यूपी पुलिस, कानपुर पुलिस और यूपीडीजीपी को भी टैग किया है। इस मामले में एसीपी अनवरगंज से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना सही है, लेकिन वीडियो 14 फरवरी 2021 का है और घटना हमीरपुर के मौदहा गांव की है। रईस वहां गया था और वहीं पर हर्ष फायरिंग की थी। चूंकि वीडियो और मामला अब सामने आया है तो इस पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रईस कानपुर में जिम भी चलाता है।