UNNAO:उन्नाव के एक सरकारी स्कूल की शिक्षामित्र ने बच्ची को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, शिक्षामित्र पर दर्ज हुआ मुकदमा, हेड मास्टर पर भी गिरी गाज, देखें क्या कहा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने

July 12, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षिका एक बच्ची को थप्पड़ पे थप्पड़ मारती जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है और बच्ची को थप्पड़ जड़ने वाली शिक्षिका शिक्षामित्र है। वीडियो वायरल करने वाले ने ट्विटर पर लिखा है कि कक्षा में शोर मचाने के बाद शिक्षा मित्र ने बच्ची को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े हैं।

इस पूरे मामले को लेकर जब जिला बेसिक शिक्षाधिकारी उन्नाव संजय तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी कल रात को हुई और आज सुबह ही स्कूल में जांच की गई। घटना सही पाई गई है। घटना प्राथमिक विद्यालय इस्लाम नगर उन्नाव की है।

Iran:ईरान के स्टील प्लांट में लगी आग, हैकरों ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा दूर बैठकर लगाई आग, देखें वायरल वीडियो, जानें क्या कह रहे हैं जानकार

शिक्षामित्र सुशील कुमारी ने बच्ची की पिटाई की थी। बेरहमी से मारने के कारण उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसी के साथ उनका मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। इसी के साथ हेड मास्टर को भी निलम्बित कर दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि हेडमास्टर को क्यों निलम्बित किया गया? इस पर बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है और यह पूरा मामला हेड मास्टर की जानकारी में था। उनको इस पूरे मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को बताना चाहिए था और एक्शन लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने अपने दायित्वों को नहीं निभाया, जिसका उनको दोषी पाया गया है। इस कारण उनको निलम्बित कर दिया गया है। बता दें कि इस घटना को लेकर भाजपा विधायक देवरिया शलभ मणि त्रिपाठी ने भी कार्रवाई कराने की बात ट्वीटर पर शेयर की है।