UP:छोटी सी बात पर सास से हुए झगड़े के दौरान पति के धक्का देने से नाराज महिला कूदी नहर में, सिपाहियों ने बचाया, मिला पांच-पांच हजार का इनाम, देखें वीडियो
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक महिला को नहर के अंदर से निकाल रहे हैं। इस दौरान वीडियो बना रहे शख्स से महिला ने वीडियो बनाने के लिए भी मना करते हुए दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके के मटियारी का है। यहां एक परिवार सास-बहू के बीच उस वक्त झगड़ा हो गया, जब बहू ने सबमर्सिबल पंप को समय पर बंद नहीं किया। दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच महिला का पति पहुंचा उसने मां को बचाने के दौरान पत्नी को धक्का दे दिया। इससे नाराज होकर महिला घर से निकली और उसने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। यह देख बचाने के लिए बीबीडी थाने के दो सिपाहियों ने भी छलांग लगा दी।
इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सिपाहियों ने महिला को बचा लिया और उसे लोहिया अस्पलात में भर्ती कराया। दोनों सिपाहियों के उत्साहवर्धन के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह द्वारा दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर एडीसीपी ने बताया कि मटियारी के राजकुमार, मां दुलारा और पत्नी प्रीती के साथ रहते हैं। दोपहर में सबमर्सिबल पंप बंद करने को लेकर दुलारा और प्रीती का विवाद हो गया।
दोनों में धक्का-मुक्की हो रही थी। इसी बीच राजकुमार भी पहुंच गए। राजकुमार ने पत्नी प्रीती को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गई। इसके नाराज होकर प्रीती घर से बाहर निकल गई। वह इंदिरा नहर के पास पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। सिपाही अर्जुन और सतीश गश्त कर रहे थे। यह देख उन्होंने तुरंत नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद प्रीती को सुरक्षित निकाल लिया। प्रीती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी प्रीती के पिता मायाराम को भी दे गई है। एडीसीपी ने बताया कि आठ साल पहले प्रीती का विवाह हुआ था। प्रीती को कोई संतान नहीं है। इस कारण भी वह तनाव में रहती है।