UP:महिला ने युवक को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़, लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

July 18, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक महिला एक युवक को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग का है। महिला आलमबाग बस स्टैंड की केंद्र प्रभारी है और वीडियो भी बस स्टैंड का है। महिला ने युवक पर अभद्रता का आरोप लगाया और और जमकर पिटाई की है।

Lulu Mall:लूलू मॉल की पार्किंग में खड़ी सपा विधायक की कार पर हमला, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि वीडियो डेढ़ साल पुराना है और होली के समय का है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर सोमवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर आलमबाग धनंजय सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि आलमबाग बस स्टैंड का है। बस स्टैंड की केंद्र प्रभारी और एक यात्री के बीच हाथापाई हो रही है। केंद्र प्रभारी ने उसे पीटा भी। केंद्र प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले 2021 में होली के आस पास एक यात्री ने उनके कक्ष में आकर अभद्रता की थी। विरोध पर वह हाथापाई करने लगा था। इस लिए बचाव में उससे हाथापाई हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत करेगा अथवा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस यात्री से मारपीट हो रही है उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।