UP:लखनऊ में लगेगी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 151 फ़ीट ऊंची प्रतिमा, जन्म व शहादत स्थली से मिट्टी मंगाकर किया गया भूमि पूजन, महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया शिलान्यास, देखें वीडियो

July 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हिन्द नगर कॉलोनी स्थित ममता गैस चंद्रशेखर आज़ाद पार्क, कानपुर रोड में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगने जा रही है, जिसकी ऊंचाई 151 फ़ीट होगी। महापौर संयुक्ता भाटिया ने आजाद की 116वी जयंती पर भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

Uttarakhand: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष का संयोग मिलने से लाखों कांवड़िया पहुंचे हरिद्वार, वीडियो हुआ वायरल, देखें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे शहर लखनऊ में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की विश्व की सर्वाधिक ऊंची प्रतिमा लगने जा रही है। यह हमारे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। हमारी नौजवान पीढ़ी यह जान सकेगी की भारत की आज़ादी के लिए हमारे वीर सपूतों ने कैसे अपना सर्वस्व इस देश पर न्योछावर कर दिया। महापौर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इस आजादी के असल नायक की मूल्यवान प्रतिमा का निर्माण यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का पल होगा।

UP:काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच हुई हाथापाई, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली और शहादत स्थली की मिट्टी से महापौर ने किया भूमि पूजन
आज इस गौरवमयी कार्य का भूमिपूजन अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के जन्मस्थली भाबरा और शहादत स्थली प्रयागराज से लाई गई मिट्टी से महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा संपन्न किया गया।

इस दौरान मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण गूंज रहा था। बता दें कि महापौर ने चंद्रशेखर आज़ाद पार्क का नामकरण और वहां पर अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा लगाने के लिए कार्यकारिणी और सदन में प्रस्ताव पास किया था उसी क्रम में हिस्टोरिकल रिसर्च एसोसिएशन एवं हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी संस्था को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया गया है और आज उनकी 116वी जयंती पर इसका शिलान्यास महापौर द्वारा कराया गया है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के भतीजे सुजीत आज़ाद तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी), सीएमएस स्कूल की संस्थापक एवं प्रबंधक भारती गांधी, शहीद कैप्टेन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडेय, पूर्व पार्षद सौरभ सिंह “मोनू”, राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।