Lucknow:एयर फोर्स की परीक्षा के लिए लड़कों से उतरवा ली गई शर्ट और जूते-मोजे, एक परीक्षा केंद्र से सामने आया मामला, वायरल हुआ वीडियो
July 27, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक ये बताते हुए दिखाई दे रहे हैं कि परीक्षा केंद्र के बाहर ही उनसे शर्ट और जूते-मोजे उतरवा लिए गए थे। फिलहाल वीडियो वायरल करने वाले ट्वीटर यूजर ने जानकारी देते हुए लिखा है कि रल के कोल्लम में एनईईटी की महिला उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पहले उन्हें जबरन अंडर गारमेंट्स उतारने का आरोप लगाने के एक हफ्ते बाद ही लखनऊ में Air Force की परीक्षा देने आए लड़कों को शर्ट और जूते निकलवा कर परीक्षा देने दिया गया। फिलहाल इस मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।