Amrit Mahotsav: RSM के दबाव में कानपुर AD बेसिक ने फिर से जारी किया परिषदीय स्कूलों में अमृत महोत्सव मनाने का आर्डर, लेकिन नहीं लिखा “भारत माता” और “वंदेमातरम”, देखें नया आर्डर, हाजी मोहम्मद सलीस ने जताई थी आपत्ति, सुनें ऑडियो

July 29, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर/लखनऊ। ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महामंत्री हाजी मोहम्मद सलीस द्वारा आपत्ति जताने के बाद एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा ने पूरा आर्डर ही बदल दिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) के दबाव में आकर फिर से एक अगस्त को कानपुर मंडल के सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को आर्डर जारी करते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों में अमृत महोत्सव मनाने का आदेश तो दे दिया लेकिन इस नए आर्डर से “पूजन” के साथ ही “भारत माता” और “वंदेमातरम” शब्द को भी हटा दिया है। अब इसे एडी बेसिक का डर कहा जाए या फिर कुछ और।

Video: एक गरीब पर पुलिस ने ढाया जुल्म, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लटकाया उल्टा और बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

देखें नया आर्डर

देखें पुराना आर्डर

जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा एक अगस्त को कानपुर मंडल के सभी परिदीय स्कूलों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो गई थी। इस सम्बंध में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडीबेसिक) राजेश कुमार वर्मा द्वारा आर्डर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन फोन करके ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महामंत्री हाजी मोहम्मद सलीस ने भारत माता के “पूजन” पर आपत्ति जताते हुए एडी बेसिक को धमकी भरा फोन कर डाला। इसके तुरंत बाद ही एक नया आदेश जारी करते हुए राजेश वर्मा ने पुराना आदेश रद्द कर दिया था।

Amrit Mahotsav: हाजी मोहम्मद सलीस ने भारत माता के “पूजन” शब्द पर जताई आपत्ति, AD बेसिक ने निरस्त किया आर्डर, सुनें वायरल ऑडियो, एक अगस्त को कानपुर के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने जा रहा था अमृत महोत्सव, RSM ने कहा होगा कार्यक्रम

इसके बाद महासंघ ने शुक्रवार को मुलाकात की और इसका कारण पूछा तो कुछ भी कहने से इंकार करते हुए नया आदेश जारी कर दिया और कानपुर मंडल के सभी जिला शिक्षाधिकारियों को एक अगस्त को अमृत महोत्सव का आयोजन करने का आदेश दे दिया, लेकिन आदेश से भारत माता का “पूजन” शब्द तो हटाया ही, साथ ही “भारत माता” और “वंदेमातरम” भी हटा दिया और सिर्फ दो लाइन का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 से 10 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

देखें ऑडियो में क्या कहते हुए सुनाई दे रहे हैं हाजी मोहम्मद सलीस
एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा और हाजी सलीस के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाजी सलीस एडी बेसिक से धमकी भरे लहजे में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में, एक तरफ से आवाज आती है कि मैं हाजी मोहम्मद सलीस बोल रहा हूं महामंत्री ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल, इस पर राजेश वर्मा की ओर से कोई आवाज नहीं, इस पर फिर से सलीस हैलो बोलते हैं, इस पर शिक्षा अधिकारी वर्मा की ओर से कहा गया जी… जी।

इस पर सलीस ने कहा कि ये जो आपने जो बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जो सर्कुलर जारी करवाया है, क्या ये योगी जी की तरफ से या शिक्षा या सरकार की ओर से। इस पर अधिकारी ने कहा कि किसी का फोन आया था कल मैं बाहर हूं, जा के देखता हूं किसका है आदेश। इस पर सलीस ने कहा कि किसी एनजीओ का फोन आ जाएगा तो धार्मिक उन्माद खड़ा करवाने वाला आर्डर जारी करवा देंगे। मुसलमान पूजा कैसे करेगा। इस पर अधिकारी ने कहा कि ऐसा किसने कहा। धार्मिक स्वतंत्रता हर किसी को है। इस पर सलीस ने कहा कि क्या आपने आर्डर पढ़ा है कि क्या किया है बीएसए ने, इस पर अधिकारी ने कहा कि दिखवा लूंगा तो इस पर सलीस की ओर से बयान आया कि हां दिखवा लीजिए, क्योंकि मैं सेंट्रल पीस कमेटी का भी सदस्य हूं।