Bihar News: तेजस्वी यादव के पीछे चलते दिखे नीतीश कुमार, फोटो हुई वायरल, कहा 2017 की बात भूल कर शुरू करें नया अध्याय, भाजपा नेता व केंद्रीयमंत्री ने बताया दुर्भाग्य, देखें वीडियो

August 9, 2022 by No Comments

Share News

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार की फोटो राजद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ वाय़रल हो रही है।

इस सम्बंध में एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजद सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी यादव से कहा, 2017 में जो हुआ उसे भूल जाएं और एक नया अध्याय शुरू करें।

दूसरी ओर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि ये हमारे राज्य का दुर्भाग्य है, 15 साल राजद की सरकार रही, वे (जदयू) पहले भी राजद के साथ गए थे फिर वापस आए, अब फिर से उनके साथ जा रहे हैं। इसमें बिहार की भलाई नहीं नहीं है। ये विकास की नहीं सत्ता की राजनीति हो रही है। (फोटो एएनआई से)