Video: श्रद्धा या अंधविश्वास- एक शख्स ने जानवरों की तरह नांद में खाना शुरू किया भूसा और घास, लोगों ने बना दिया भइसासुर मंदिर, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक शख्स जानवरों की तरह नांद (जिसमें जानवर चारा खाते हैं) में भूसा और हरी घास खा रहा है। उसी शख्स के पास एक बोर्ड लगा दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है जय बाबा भइसासुर। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि महिलाएं शख्स को हरी घास और केला आदि फल खिला रही हैं। इस दौरान वह बार-बार नाद पानी से सने भूसे में मुंह डाल रहा है। जिससे इसके पूरे शरीर पर भूसा लगा हुआ है और वह बैठा जानवरों की तरह जुगाली भी कर रहा है।
बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर आईएएस सूर्यप्रताप साही ने शेयर किया है और लिखा है कि भैंसासुर की आत्मा घुसी इस बाबा में…नाम है, भइसा सुर बाबा। जानवरों जैसी नांद में चढ़ता है,भूसा, खली का प्रसाद..फल भी खाता है,स्वाद बदलने को। पाखंड सिर चढ़कर बोल रहा है,अमृतलाल में। फिलहाल यह जानकारी उन्होंने नहीं दी कि यह वीडियो कहां का है और किस जगह स्थापित है। इसी के साथ यह भी कहना मुश्किल है कि यह वीडियो कितना सही है। फिलहाल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं और इसको लेकर भाजपा और हिंदू धर्म पर भी निशाना साध रहे हैं।