Bollywood: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आया हार्ट अटैक, जिम में कर रहे थे वर्क आउट, जानें वजह
August 10, 2022
No Comments
जिम में वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (59) हार्ट अटैक आ गया है। बुधवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव जिम में वर्क आउट करते वक्त अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। वो ट्रेडमिल पर भाग रहे थे और गिर पड़े। बता दें कि राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। (फोटो सोशल मीडिया)