AGRA: महिला टीचर ने पूर्व सैनिक व सिक्योरिटी गार्ड को दी भद्दी-भद्दी गालियां, डंडे से पीटा, वीडियो वायरल, (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल है)
August 14, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक शख्स को गाली देती हुई नजर आ रही है और उसे डंडे से पीटती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच वह यह भी कह रही है कि चल थाने चल।
फिलहाल पूरा मामला क्या है, इसकी तो जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा है कि आगरा में महिला टीचर की दबंगई।
सोसाइटी में (पूर्व सैनिक) सिक्योरिटी गार्ड को डंडे से पीटा, गालियां दी। हालांकि पूरे मामले में अभी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लोग महिला पर सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। यह वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।