UP: वर्दी में पार्लर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर ने युवती से कराई मसाज, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड, लोगों ने ली चुटकी, देखें क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स

August 27, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी पहने एक पुलिस कर्मी युवती से फेशियल करा रहा है औऱ गाना बज रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रयागराज का है। वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस वीडियो को लेकर लोग चुटकी ले रहे हैं और लिख रहे हैं कि दरोगा जी की त्वाचा से तो इनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। तो किसी ने लिखा कि आखिर गलत क्या है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पार्लर में वर्दी पहन कर पहुंचे सब इंस्पेक्टर फेशियल कराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में भी स्पष्ट देखा जा सकता है कि वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक युवती फेस मसाज कर रही है। पुलिस महकमें के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके आचरण को सही नहीं माना है।

जानकरी मिलने के बाद ही एसएसपी शैलेश पांडेय ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल ये जानकारी नहीं हो सकी है कि सबइंस्पेक्टर महिलाओं के ही पार्लर में पहुंचे थे या फिर पुरुष पार्लर में जाकर पुरुष से नहीं युवती से मसाज कराई थी या फिर युवती पर किसी तरह का दबाव बनाकर मसाज कराई या फिर वह अक्सर ही यहां मसाज कराने पहुंचते थे।

देखें क्या लिख रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स