Kanpur: एक जाने-माने स्कूल की छात्राएं क्लास में ही भिड़ीं, जमकर हुई हाथापाई, वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल है)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्लास के अंदर ही स्कूली ड्रेस में कुछ छात्राएं लड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्राएं एक-दूसरे का बाल तेजी से पकड़े हुए हैं और जमकर हाथापाई कर रही हैं।
क्लास में मौजूद अन्य छात्राएं उन्हें मारपीट बंद करने के लिए कह रही हैं, लेकिन लड़ाई कर रही छात्राएं जरा भी नहीं सुन रही हैं। एक छात्रा कह रही है कि छोड़ दो कोमल, इसी बीच छात्राएं गाली भी देती हुई दिखाई दे रही हैं और कह रही हैं कि बाल छोड़। तो वहीं जो लड़कियां व लड़के क्लास में मौजूद हैं, उनको छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक जाने-माने इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। इसी के साथ यह भी जानकारी सामने आई है कि जो छात्राएं लड़ रही हैं, वो हाईस्कूल की हैं और स्कूल ऑवर्स में ही एक दूसरे से भिड गईं। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि छात्राओं के बीच लड़ाई की क्या वजह रही। यह डीपीएस स्कूल का वीडियो बताया जा रहा है लेकिन डीपीएस की किस ब्रांच का यह वीडियो है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह के कमेंट लिख रहे हैं।
कोई कांग्रेस का स्लोगन “लड़की हूं लड़ सकती हूं” लिख रहा है तो किसी ने लिखा है कि इस वीडियो को वायरल नहीं करना चाहिए था। फिलहाल वीडियो देखकर मालूम हो रहा है कि क्या संस्कार आज की पीढ़ी को मिल रहे हैं। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)
देखें सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या लिखा