Lucknow: लेवाना होटल अग्निकांड के बाद जागी योगी सरकार, प्रदेश भर के अस्पतालों, होटलों, स्कूलों, मॉल, अपार्टमेंट्स, और नर्सिंग होम के दिए जांच के आदेश, 6 सितम्बर से प्रदेश भर में चलेगा अभियान, LDA के 22 इंजीनियरों पर गिरी गाज, देखें वीडियो

September 5, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के थ्री स्टार होटल लेवाना में होटल वालों की गैरजिम्मेदाराना हरकत के चलते लगी भीषण आग के बाद योगी सरकार ने लखनऊ के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, होटलों में जांच के आदेश दिए हैं। तो दूसरी ओर होटल लेवाना में आग को लेकर हुई चार लोगों की मौत मामले में अब एलडीए के 22 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा तंत्र की विस्तृत भौतिक जांच करने के निर्देश दिए हैं इसी के साथ उन्होंने लेवाना होटल में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए संभागीय आयुक्त व लखनऊ पुलिस आयुक्त द्वारा संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ आग में झुलसे लोगों का इलाज करने के लिए अस्पतालों को मुफ्त इलाज के आदेश दिए हैं।

शाम को हुई अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कड़े आदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सिस्टम को अपडेट किया जाए। बैठक में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग करने से लेकर सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

6 सितम्बर को चलेगा अभियान
अग्निशमन सेवा महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बताया कि घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेश के बाद 6 सितम्बर को अभियान चलाकर राज्य के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटलों में अग्नि परीक्षण, सुरक्षा और निकासी के सम्बंध में अभियान चलाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुए अग्निकांड के मद्देनजर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। हादसे को लेकर एलडीए के 22 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसको लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। बिल्डर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी के साथ होटल मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

यहां देखें वीडियो