Ganesh Utsav-2022: नौ सितम्बर को विदा हो जाएंगे गणपति बप्पा, 12 सरल उपाय कर साल भर के लिए प्राप्त करें गजानन की कृपा, विघ्नहर्ता दूर करेंगे दाम्पत्य जीवन की समस्या से लेकर आर्थिक संकट तक, देखें गणेश गायत्री मंत्र
शुक्रवार (9 सितम्बर) को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और साल भर के लिए गणपति की कृपा अपने भक्तजनों पर बनी रहती है।

करें ये सरल उपाय
भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करनी है तो भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं।
भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। इससे धन की कमी पूरी होगी।
श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।
स्फटिक से बनी श्री गणेश की मूर्तियाँ भक्तों को बांटें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।
आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के रोग धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगे।
भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।
तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।
भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।
भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।
पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।

ये करें पूजा
अगर दुकान के काम में आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है तो सुबह घर से पूर्व दिशा की ओर मुँह करके तिलक करके जायें दुकान में कपूर जला ले और गणेश जी की तस्वीर रखें और गणेश गायत्री मंत्र बोलें –
एकदंताय विद्यमहे वक्रतुंडाय धीमहि।तन्नोदंती प्रच्चोदयात।।
ये गणेश गायत्री मंत्र पांच बार, ग्यारह बार बोल ले अपने आप सब कुछ सही होने लगेगा।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)