Up Police:महिला व पुरुष पुलिस कर्मी का रील्स वायरल, दिख रहे हैं प्रपोज की स्टाइल में, कहा “सजाऊंगा लुटकर भी…”, देखें वीडियो

September 12, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों का हाल-फिलहाल रील्स जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने का नशा पुलिसकर्मियों पर इस कदर सवार हो गया है, कि न उनको कानून की फिक्र है और न ही वर्दी व नौकरी की। इसी तरह एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला व पुरुष पुलिककर्मी दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, “सजाऊंगा लुटकर भी तेरे बदन की डाली को…”। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पुरुष पुलिसकर्मी प्रपोज करने के लिए फिल्मी स्टाइल में महिला पुलिस कर्मी के आगे घुटनों के बल बैठ जाता है।

फिलहाल यह वीडियो ट्वीटर पर जमकर वायरल हो रहा है, इसे वायरल करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा है,” वायरल वीडियो को देखकर यह कहना गलत ना होगा कि उत्तर प्रदेश में ही सारे रॉमियो भर्ती हो गए हैं, इन दिनों रिल्स के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया एकांउट पर वर्दीधारियों का जलवा बना हुआ है, क्या करें यूपी पुलिस है जनाब। इसी के साथ इस वीडियो को यूपी पुलिस (@Uppolice) को टैग किया गया है। हालांकि करीब दो घंटे पहले वायरल हुए इस वीडियो पर अभी तक पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल ये भी जानकारी नहीं हो सकी है कि यह पुलिसकर्मी प्रदेश के किस जिले से हैं और किस थाने में तैनात हैं। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)

यहां देखें वीडियो