Raju Srivastav: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के एक प्रशंसक ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, “जमीन पर गिरे यमराज, हंस-हंस के हुए लोट-पोट”, देखें क्या रिप्लाई किया गया है श्रीवास्तव के ट्विटर हैंडल से

September 29, 2022 by No Comments

Share News

देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद एक हफ्ते बाद भी उनके प्रशंसक इस दुख से उबर नहीं पाए हैं। अभी भी वे अपनी-अपनी तरह से सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच राजू के एक प्रशंसक का एक कैरीकेचर सामने आया है, जिसे राजू श्रीवास्तव के ट्विटर हैंडल से रीट्विट करते हुए धन्यवाद कहते हुए लिखा गया है, “Thank you for this visualisation”।

राजू के इस प्रशंसक का नाम चंदन विश्वकर्मा है। चंदन ने राजू श्रीवास्तव और यमराज का एक कैरीकेचर पेंसिल से बनाया है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि राजू अपने स्टाइल में खड़े हैं तो वहीं यमराज हंस-हंस के जमीन पर लोट-पोट हुए पड़े हैं और यमराज का वाहन अलग खड़ा है।

इस एक चित्र से प्रशंसक ने अपनी पूरी बात कह दी है कि राजू जिस दुनिया में होंगे वह अपने अंदाज से वहां भी लोगों को हंसा ही रहे होंगे। फिलहाल चित्रकार की ये कल्पना राजू के प्रति उसके प्यार को दरसा रही है। यह वाकई सच है कि राजू के स्टैंडअप कॉमेडी का कायल केवल आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर विदेशी भी रहे हैं। उनकी पर्फार्मेंश का हर अंदाज लोगों को पसंद आता रहा है। राजू के प्रशंसक कहते हैं कि उनको भुला पाना बहुत मुश्किल है और उन जैसा अब कोई दूसरा नहीं होगा। हालांकि यह कैरीकेचर 26 अगस्त को उनके प्रशंसक द्वारा पोस्ट किया गया था, जब उनकी इलाज एम्स में चल रहा था। राजू श्रीवास्तव के ट्विटर हैंडल से गुरुवार को रिट्विट कर धन्यवाद कहा गया है।

बता दें कि 21 सितम्बर 2022 को राजू ने अंतिम सांस ली थी। वह 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर भागते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े थे। तभी से उनकी इलाज एम्स में चल रहा था। इस दौरान उनकी हालत कभी बिगड़ी तो कभी ठीक भी हुई थी, लेकिन 21 सितम्बर को आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर के बाद उनके चाहने वालों से लेकर पूरा बॉलीवुड और पूरा देश शोक में डूब गया था।