UP News: लालबत्ती कार से आए दबंगो ने कर्मचारी को जमकर पीटा, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रात का वक्त है और करीब आधा दर्जन लड़के एक युवक को पीट रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 62 रेल विहार सोसायटी का बताया जा रहा है। इसी के साथ जानकारी सामने आई है कि जो लड़के गुंडागर्दी कर रहे हैं, जो लाल बत्ती से पहुंचे थे और एक कम्पनी के कर्मचारी को बुरी तरह से पीटा है। मामला 5 नवम्बर का है। इस सम्बंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
इस मामले को लेकर नोएडा पुलिस की ओर से भी ट्विटर पर एक ट्विट किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि घटनाक्रम के आधार पर थाना सेक्टर 58 नोएडा में एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है। सीसीटीपी फुटेज चेक की जा रही है। फुटेज में मारपीट करने वालों की जनकारी की जा रही है। गाड़ी के ऊपर कोई लाल बत्ती नहीं थी, बल्कि गाड़ी के अंदर लाइट लगी हुई थी। टीमों का गठन कर जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। वहीं बता दें कि घटना वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसको लेकर खबरस्टिंग कोई पुष्टि नहीं करता है। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)
यहां देखें वीडियो