Independence Day 2022 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर वीर रस से भरे बधाई संदेशों को वीडियो के साथ शामिल करें अपने इनबॉक्स में, वीरों को नमन करती हुई कवि रश्मि कुलश्रेष्ठ की देखें शानदार रचना, देखें वीडियो

August 14, 2022 by No Comments

Share News

पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर भारत की जानी-मानी कवि रश्मि कुलश्रेष्ठ ने देश के शहीदों व वीर सपूतों को समर्पित कुछ पंक्तियों की रचना की है, जिसे आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बतौर बधाई संदेश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो देखें क्या लिखा है कवि रश्मि कुलश्रेष्ठ ने। इस मौके पर यहां दिए जा रहे वीडियो के लिंक को भी बधाई संदेशों के साथ शामिल कर सकते हैं।

पीकर देशप्रेम की हाला झूम रहा मतवाला है।
पर्वत अब रस्ता छोड़ो वो वीर निकलने वाला है।
केहरि के गर्जन से देखो दसों दिशायें गूँज रही।
अरि का बनकर काल चला आँखों में धधकी ज्वाला है।

बड़े-बड़े शूरवीर झूल गये फाँसी पर
बड़े बलिदानों का ये मूल है स्वतंत्रता।
बरसों से जकड़े थे बेड़ी में गुलामी वाली
गज रूपी देश माथ झूल है स्वतंत्रता।

जिस डाल पर बैठे उसी को हैं काट रहे
मेरे हिय शूल सी चुभी है ये स्वतंत्रता।
मान सम्मान हेतु सरबस भेंट करें
तो मैं कहूँ खिला हुआ फूल है स्वतंत्रता।

देखें अन्य बधाई संदेश
भारत माता की जय हो जय हो
लड़े थे वो वीर जवानों की तरह
जब ठंडा खून फौलाद हुआ
मरते-मरते भी मार गिराए भारत माता के सपूतों ने
तभी तो देश आजाद हुआ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जरा गौर से सुनों आने वाली पीढ़ियों।।
ये बात हवाओं को बताए रखना।
रोशनी होगी बस चिरागों को जलाए रखना।।
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की।
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं