Bedtime Stories:सात साल के वेदांत पाराशर ने बच्चों के लिए अंग्रेजी में पुस्तक लिखकर बनाया हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड, बेस्ट सेलर में दर्ज हुआ नाम, वीडियो में देखें क्यों खास है पुस्तक

Share News

एक बच्चे ने अपने उम्र के बच्चों के लिए शानदार पुस्तक ‘Bedtime stories-A book by a kid for kids’ लिखकर सु्र्खियों में छा गया है। क्योंकि उसकी पुस्तक बेस्ट सेलर में दर्ज कर ली गई है। इसी के साथ इस बच्चे, जिसका नाम वेदांत पाराशर है, का नाम सबसे कम उम्र के लेखकों में भी शामिल कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस बुक को लेकर एस वीडियो वेदांत के ही ट्वीटर हैंडल से वायरल किया गया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अभिनेत्री नेहा जनपंडित वेदांत की पुस्तक की समीक्षा करती हुई नजर आ रही है। वह पुस्तक की खासियत बता रही हैं। बता दें कि वेदांत बिहार, बक्सर के रहने वाले हैं और बंगलुरु में रह रहे हैं।

अभिनेत्री नेहा जनपंडित सबसे कम उम्र के लेखक वेदांत पाराशर द्वारा बेस्टसेलर पुस्तक की समीक्षा कर रही हैं और पुस्तक की खासियत बताती हुई दिखाई दे रही हैं। इस पुस्तक में 25 कहानियों को चित्रों के साथ शामिल किया गया है। वेदांत ने सबसे कम उम्र का लेखन करने के मामले में हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

इस पुस्तक में वेदांत ने बच्चों को कहानियों में दी गई नैतिक शिक्षा को फॉलो करने का संदेश भी दिया है। चित्रों के साथ गढ़ी गई इस पुस्तक में मनोरंजक ढंक के कहानियों को प्रस्तुत किया गया है। बता दें कि वेदांत अभी सात साल के हैं और उनको हाल ही में सबसे कम उम्र के लेखक के तौर पर उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि उनके माता-पिता क्या करते हैं।

जारी है प्रकृति का कहर: भारी बारिश के बाद शिमला में ढही चार मंजिला इमारत, डोडा में फटा बादल, महाराष्ट्र में आई बाढ़, देखें वीडियो

विश्व हिंदू परिषद ने हिंदुओं को “धमकी” देने वालों के खिलाफ फूंका बिगुल, जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, अगर किसी तरह की मिले धमकी तो मदद के लिए करें फोन, देखें वीडियो में क्या कहा नूपुर शर्मा के बयान को लेकर