Viral Video:एक बड़े टोटके को लेकर किसानों ने कराई मेंढकों की शादी, महिलाओं ने गाए पारम्परिक शादी गीत, वीडियो हुआ वायरल
July 24, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे दो मेंढक दिखाई दे रहे हैं और महिलाएं विवाह गीत गा रही हैं। शादी किसी मंदिर में कराई गई हैं, क्योंकि वीडियो में घंटियों की आवाज भी सुनाई दे रही है।
वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि बारिश न होने से परेशान किसानों ने ये टोटका अपनाया है और दो मेंढकों की शादी कराई। यह मामला सहरसा के सिमरी बख़्तियारपुर का है। मान्यता है कि मेंढकों की शादी कराने से बारिश की सम्भावना बनती है। फिलहाल देखना ये है कि आखिर किसानों की इस समस्या का हल कब निकलता है और उनको बारिश का सुख कब मिलता है। फिलहाल तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के लिए आश्चर्य बना हुआ है।