Delhi: शख्स ने सरेआम महिला को बुरी तरह से पीटा, पेट पर मारी लात, दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल, महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस से कहा रिपोर्ट लिखें (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)

September 15, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक महिला को बुरी तरह पीट रहा है और गालियां भी दे रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि शख्स ने एक हाथ में चाकू पकड़ रखी है तो दूसरे हाथ से महिला के बाल तेजी से पकड़ रखे हैं और महिला के पेट पर लात मार रहा है।

यह वीडियो दिल्ली के नासिरपुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ स्वाती मालीवाल ने बताया है कि ये वीडियो नासिरपुर, दिल्ली का बताया जा रहा है। ये आदमी जिस तरह हाथ में चाकू लिए महिला को बीच सड़क घसीट रहा है वो बेहद विचलित करने वाला है। @DelhiPolice मामले में FIR दर्ज कर इस व्यक्ति को सलाखों के पीछे डाले। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि दोनों में विवाद क्या था और शख्स महिला का रिश्ते में क्या लगता है। या फिर कोई अनजान शख्स है।

यहां देखें वीडियो