Earthquake: भूकंप ने दिल्ली-NCR को हिलाया, नेपाल में भी महसूस किए गए झटके, जानें क्या थी तीव्रता

February 22, 2023 by No Comments

Share News

Earthquake : बुधवार को दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके ने लोगों को एक बार फिर से हिला दिया है. पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.8 थी. भूकंप का केंद्र नेपाल में था. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की तीव्रता काफी हल्की थी.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 4.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर था. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आ रही है. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों से उत्तराखंड का पिथौरागढ़ भी हिल गया है. बुधवार को दोपहर में करीब 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी. जानकारी सामने आई है कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर था वो भी जमीन के 10 किलोमीटर अंदर.

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही कई झटके भूकम्प के लग चुके हैं तो वहीं तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इससे वहां करीब 40 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं तुर्की में सबसे ज्यादा नुकसान सामने आया है. संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप इस क्षेत्र में सदी की सबसे बुरी घटना है. मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, इस क्षेत्र में यह 100 वर्षों में सबसे बड़ी और दर्दनाक घटना थी.

तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से वहां हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से वहां हजारों लोगों की जान चली गई है. भारत ने भी तुर्किये और सीरिया में अपनी NDRF की टीम भेजी थी. तुर्किये में भूकंप से हुई तबाही को देखते हुए दुनिया भर के तमाम देशों ने हर संभव मदद की. इस कारण दिल्ली NCR में आए इस भूकंप से लोगों में डर का माहौल है.