Lucknow News: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पत्नी को भेजे गए धमकी भरे अश्लील मैसेज, FIR की मांग

December 17, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पत्नी एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने जानकारी दी है कि उनके मोबाइल नंबर पर बेहद धमकी भरे तथा अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंस्पेक्टर गोमतीनगर को शिकायत भेज कर एफआईआर की मांग की है।

नूतन ठाकुर ने बताया कि जनसुनवाई द्वारा भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें मोबाइल नंबर 7492943843 से आज समय 09.21 पर एक मैसेज आया जिसमे नूतन से एक व्यक्ति से पेमेंट कराने को कहा गया था क्योंकि उस व्यक्ति ने नूतन का नंबर रिफरेन्स के रूप में दिया था तथा पेमेंट नहीं होने पर कई प्रकार से हानि पहुंचाने की धमकी दी गयी थी। इस के साथ कुछ बेहद अश्लील तथा आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गयी थीं। यह भी कहा गया था कि जब तक उस व्यक्ति का पेमेंट नहीं हो जाता है तब तक वह रोज इसी तरह नूतन को मैसेज भेजता रहेगा।

इसी के साथ नूतन ने ये भी बताया कि उन्हें पूर्ण संभावना है कि उनके तथा उनके पति अमिताभ ठाकुर के राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यों का विरोध करने वाले लोगों द्वारा यह मैसेज हमें अपमानित, परेशान तथा भयभीत के कुत्सित उद्देशों से भेजा गया हो। इस पर उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा अपनी समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इसी के साथ नूतन ठाकुर ने दावा किया है कि उनको भेजे गए मैसेज इतने अश्लील व गंदे हैं कि उसे खबर के साथ प्रकाशित करने के लिए भी नहीं दिया जा सकता। बता दें कि हाल ही में अमिताभ ठाकुर ने अपनी राजनीतिक पार्टी, जिसका नाम अधिकार सेना है, का गठन किया है।

जानें अश्लील मैसेज भेजने पर क्या हो सकती है सजा
अश्लील मैसेज या आपत्तिजनक व अश्लील इमेज भेजने पर 67ए के तहत 5 साल की सजा और यदि यह बच्चों के हों, तो 67 बी के तहत 7 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना दोनों प्रावधान है। इसके अलावा आईपीसी की धारा 153 ए, 295ए, 294, 509 के तहत भी इस तरह के मैसेज भेजने पर कानूनी कार्रवाई का प्राविधान है। (photo credit social medai)