Lucknow University: अंतिम दिन निरीक्षण के दौरान NAAC PEER टीम को लाइब्रेरी परिसर में खटकी रीडिंग रूम की कमी, कुलपति को दी सलाह, छात्राओं से की वार्ता

July 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। शनिवार को NAAC PEER टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉपरेटिव सोसाइटी, कॉपरेटिव लैंडिंग लाइब्रेरी, महमूदाबाद छात्रावास और गोल्डन जुबली महिला छात्रावास का निरीक्षण किया और रीडिंग रूम की कमी को देखकर कुलपति को लाइब्रेरी परिसर में छात्रों के लिए रीडिंग रूम बनाने की सलाह दी। इस मौके पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को नैक टीम के चेयरमैन ने तीन दिन के निरीक्षण की रिपोर्ट सौंप दी।

AZAD: सबको ठोका बारी-बारी, जियो तिवारी जनेऊधारी…,चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर वायरल हुए उनके जीवन से जुड़े तमाम वीडियो, पूरा देश दे रहा है श्रद्धांजलि

Lucknow University: “नारी साग” पर फिदा हुई NAAC की टीम, जमकर की तारीफ, छात्राओं ने परोसे 28 प्रकार के नए-नए व्यंजन, टीम ने अभिभावकों से की बात, देखें वीडियो

बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में 21 जुलाई 2022 से NAAC (NATIONAL ASSESSMENT AND ACCREDITATION COUNCIL-नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल) की 8 सदस्यीय टीम विश्वविद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंची थी। तीन दिवसीय निरीक्षण के अंतिम दिन टीम ने कॉपरेटिव लेंडिंग लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय के इस पहल की प्रशंसा की एवं लाइब्रेरी परिसर में छात्रों के लिए रीडिंग रूम बनाने की सलाह दी। महमूदाबाद छात्रावास में टीम ने कामन हाल, मेस और ओपन जिम का निरीक्षण किया तथा छात्रों से वार्ता की। इसी प्रकार टीम ने गोल्डन जुबली महिला छात्रावास में कामन हाल, मेस तथा ओपन जिम का निरीक्षण किया और छात्राओं से वार्ता की।

Lucknow University: NAAC की टीम ने पहले दिन प्रवेश से लेकर परीक्षा तक की ली पूरी जानकारी, जानें छात्रों को लेकर कुलपति ने क्या बताई खूबियां, वीडियो में देखें लखनऊ विश्वविद्यालय की सुंदरता की एक झलक

इसके बाद टीम ने प्रशासनिक भवन में अपनी रिपोर्ट तैयार की। उसके बाद कला संकाय प्रांगण में NAAC PEER टीम के सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। अंत में बैठक में NAAC PEER टीम के चेयरमैन ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। अंत में IQAC निदेशक प्रो राजीव मनोहर ने NAAC PEER टीम और विश्वविद्यालय के सभी लोगों और मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया।