New Parliament: नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर जारी होगा 75 रुपए का सिक्का, जानें इसकी खास 7 बातें, देखें कितना होगा वजन
New Parliament: विवादों में घिरे संसद भवन के उद्घाटन के मामले के बीच एक दिन बाद ही देश को नया संसद भवन मिल जाएगा. 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बता दें कि ये नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस मौके को यादगार बनाने के लिए 75 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा.
देखें कितना खास होगा ये सिक्का
वित्त मंत्रालय ने इस सम्बंध में एक अधिसूचना जारी की है. इसके तहत 75 रुपए के नए सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर वृत्ताकार होगा और इसका मानक वजन 35 ग्राम होगा.
सिक्के के अग्र भाग पर मध्य में “अशोक स्तम्भ” का सिंह शार्ष पर होगा. इसके नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा होगा.
सिक्के की बाई परिधि पर देवनागरी लिपि में “भारत” शब्द लिखा होगा तो वहीं दाईं परिधि में अंग्रेजी में “इंडिया” शब्द लिखा होगा.
सिंह स्तम्भ शीर्ष के नीचे रुपए का प्रतीक चिह्न के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य “75” भी लिखा होगा.
इसी के साथ सिक्के के पृष्ठ भाग में “संसद भवन” का चित्र होगा.
सिक्के के ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में “संसद संकुल” लिखा होगा और निचली परिधि में अंग्रेजी में “पार्लियामेंट काम्पलेक्स” लिखा होगा.
संसद संकुल के चित्र के नीचे “वर्ष 2023” लिखा होगा. (फोटो सोशल मीडिया)