सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स ऊंची इमारत से नीचे गिर रहा है. यह वीडियो नोएडा के सम्भव जैन का है जो कि आईएमटी मानेसर सेक्टर 1 के आइएमटी व्यू जीएचएस 52 सोसायटी के टावर-ए स्थित फ्लैट नंबर 703 में परिवार के साथ रहते थे लेकिन घटना के तीन दिन पहले से ही वह घर से लापता थे.