UP Politics:पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के राजनीतिक दल अधिकार सेना के केंद्रीय कार्यालय का 23 जुलाई को होगा शुभारम्भ, तय हुआ पार्टी का सिम्बल, देखें वीडियो

July 22, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर द्वारा गठित किए जा रहे राजनीतिक दल अधिकार सेना एक-एक कदम आगे बढ़ा रही है। तमाम रुकावटों व बाधाओं के आने के बावजूद अधिकार सेना जनता की आवाज बनने के लिए आगे बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार, 23 जुलाई 2022 को इसके केंद्रीय कार्यालय का शुभारम्भ भी होने जा रहा है। लखनऊ के विराम खंड, गोमती नगर में कार्यालय का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसी के साथ पार्टी का सिम्बल भी तय कर लिया गया है।

इस सम्बंध में प्रेस विज्ञप्ति व वीडियो जारी कर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जानकारी दी है कि पिछले दिनों उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसके तहत वह अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिक के अधिकार को प्रबल करने की दिशा में कार्य करेंगे। पार्टी अपने सदस्यों को आगामी नगर निगम, नगर पालिका व लोकसभा के चुनाव मैदान में भी उतारेगी। पार्टी ने अपने सिंबल वा झंडे को लेकर प्रदेशभर के सदस्यों से राय-मशविरा किया था उसके उपरांत पार्टी का सिंबल “बंद मुट्ठी” तय किया गया है जो कि पारंपरिक रूप से अन्याय के प्रतिरोध व सामाजिक एकता का प्रतीक है।

Bollywood:एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए रनवीर सिंह ने उतारे पूरे कपड़े, नग्न फोटो हुई वायरल, देखें दीपिका पादुकोण को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया, वीडियो

साथ ही पार्टी के झंडे में अपने देश के प्यारे तिरंगे के तीनों रंगों के समावेश के साथ पार्टी के सिंबल का प्रयोग किया गया है। बता दें कि हाल ही में पार्टी के प्रवक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र मिश्र को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही अधिकार सेना की लखनऊ जनपद की कार्यकारिणी का गठन भी किया जा चुका है। पत्रकार नीरज शर्मा को जनपद लखनऊ का अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता अनुज शुक्ला एवं व्यवसायी शैलेंद्र अस्थाना को महासचिव बनाया गया है। वहीं अधिवक्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह व पत्रकार विशाल ओझा प्रवक्ता बनाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नीति द्विवेदी महिला विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं। मोहम्मद सुल्तान व दुर्गेश शुक्ला उपाध्यक्ष, चंदन मिश्रा व राहुल यादव महामंत्री, अनमोल सिन्हा कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा व प्रमोद कुमार रावत, राजीव सिन्हा, सत्येंद्र सिंह पार्टी की लखनऊ इकाई के सचिव नियुक्त किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर के ट्वीट करने पर रोक लगाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की जमानत शर्त को किया खारिज, कहा नहीं रोक सकते पत्रकार को लिखने से, एएजी ने कहा जुबैर पत्रकार नहीं है, देखें कोर्ट ने जुबैर को किस बात की दी स्वतंत्रता