बिजली का करंट लगने से छटपटाती गाय को बचाया कुछ युवाओं ने, रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क पर पानी भरा हुआ है और एक गाय चलती हुई जा रही है, तभी वह बिजली के खम्भे से जाकर चिपक जाती है। इसके बाद वह खुद को छुड़ाने के लिए काफी प्रयास करती है, लेकिन फिर गिर जाती है।
इतने में वहां स्थित दुकान के लोग देख लेते हैं और फिर कपड़े की मदद से गाय को खम्भे से दूर खींचते हैं। इसके बाद गाय उठकर दूसरी ओर चली जाती है। जिसने भी इस वीडियो को देखा, उसका दिल कांप गया। तत्काल कुछ युवकों ने हिम्मत बांधकर जिस तरह से गाय की मदद की वह प्रशंसनीय है। क्योंकि जरा सी भी चूक हो जाती तो युवकों की भी जान पर बन सकती थी। वे भी पानी के अंदर ही खड़े थे। फिलहाल यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो वायरल करने वाले ने ट्वीट करते हुए लिखा, करंट लगने से छटपटाती हुई गाय को एक दुकानदार ने कपड़े से खींच कर बचाया। ये है मानवता का उदाहरण।”