Viral Video: 42 साल के शिक्षक ने की 20 साल की छात्रा से शादी, वीडियो हुआ वायरल, फेरे के वक्त रस्मों का उड़ाया मजाक
समस्तीपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़का और एक लड़की अग्नि के फेरे लेकर शादी कर रहे हैं, लेकिन इस बीच मंत्रों के स्थान पर फिल्मी गाने गाते हुए कुछ लोग सुनाई दे रहे हैं तो वहीं लड़का और लड़की शादी के रस्मों का मजाक उड़ाते हुए फेरे ले रहे हैं। फेरे के लिए जो अग्नि प्रज्ज्वलित की गई है, वो भी किसी हवन कुंड में नहीं बल्कि एक प्लेट पर मात्र चंद लकड़ियों से और वहीं पर एक कलश भी रखा हुआ है, जो कि विवाह रस्मों का पूरी तरह से मजाक उड़ा रहा है।
यह वीडियो बिहार के समस्तीपुर जिले का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि 42 साल के एक शिक्षक ने अपनी 20 साल की छात्रा से शादी रचा ली। अर्थात विवाह रस्मों का जो मजाक उड़ा रहे हैं, वो शिक्षक हैं। अब सोच सकते हैं कि वह भला विद्यार्थियों को क्या शिक्षा देते होंगे। खैर मीडिया सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा में संगीत कुमार नाम के शिक्षक ने अपने से आधी उम्र की छात्रा से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि पढ़ाने के दौरान संगीत कुमार अपनी छात्रा श्वेता कुमारी को दिल दे बैठे और फिर दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर शादी रचा ली है।
बताया जा रहा है कि 20 साल की श्वेता अपने घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर संगीत कुमार के यहां पढ़ने जाती थी। इसी दौरान उसे अपने टीचर से प्यार हो गया और बाद में शिक्षक भी उसे पसंद करने लगे। शिक्षक संगीत कुमार की पत्नी का देहांत काफी पहले हो चुका था और उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की थी। अब यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शिक्षक और छात्रा की शादी का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पर अभी तक छात्रा के परिजनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
मालूम हो कि करीब-करीब इसी तरह का किस्सा पटना विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला था जब साल 2006 में प्रोफेसर मटुकनाथ को अपनी छात्रा जूली से प्यार हो गया था और वो उसी के साथ रहने लगे थे। जब इस बात की भनक उनकी पत्नी को लगी तो वो अपने बेटे के साथ जूली और मटुकनाथ के ठिकाने पर पहुंच गई थी जहां जमकर झगड़ा हुआ था। पत्नी और लोगों ने मटुकनाथ के चेहरे पर कालिख पोत दी थी। इतना ही नहीं मटुकनाथ की पत्नी और जूली के बीच भी झगड़ा हुआ था और पत्नी ने बाल पकड़कर जूली की पिटाई कर दी थी। अब एक बार फिर शिक्षक और छात्रा के बीच प्यार की खबर सामने आने के बाद उनकी शादी के वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर शिक्षक की खिंचाई कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो