Ghaziabad Crime:फांसी के फंदे से लटका कर मार डाला कुत्ते को, वीडियो हुआ वायरल, देखें क्या कहा पुलिस ने

November 14, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाकर। रस्सी को तेजी से खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं, ताकि कुत्ते का गला दब जाए और कुत्ता मर जाए। हुआ भी यही। दोनों ने मिलकर कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी। इसी बीच वीडियो में एक आदमी और दिखाई देता है। हालांकि, वह उन दोनों युवकों से बात करता नजर आ रहा है। जब युवकों को लगता है कि कुत्ते का दम घुट गया है तो वह आराम से खड़े होकर बात करने लग जाते है। जबकि फंदे पर कुत्ता लटका रहता है।

वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में एक कुत्ते को फंदे पर लटका कर मारने का मामला सामने आया है। कुत्ते के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 3 महीने पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुत्ते को मारने वाले दोनों आरोपियों को थाने बुलाया है। पुलिस का कहना है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने गांव के कई लोगों को काट लिया था और वह दिन-प्रतिदिन वह खतरनाक होता जा रहा था।

कुत्ते के साथ हुई इस बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि दिल दहला देने वाला है। यहां इसीलिए वीडियो को नहीं दिखा सकते। वीडियो ह्रदय को द्रवित कर देता है। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)