UP Basic Shiksha: प्रदेश के इस जिले में बेटियों की खुशियों का रखा जा रहा है खास ख्याल, परिषदीय स्कूलों में किया जा रहा है ये “अनोखा” काम, देखें वीडियो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का एक जिला ऐसा है, जहां परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को खुशी देने के लिए “अनोखा” काम किया जा रहा है और ये कार्य एडी बेसिक द्वारा किया जा रहा है। इस तरह से बेसिक स्कूल की बेटियों को जो खुशियां घर पर नहीं मिल पा रही है, उनको स्कूल में देकर उनके समानता के अधिकार पर भी भरोसा दिलाया जा रहा है, साथ ही उनके उत्साह को दोगुना किया जा रहा है, ताकि वह किसी तरह से भी खुद को उपेक्षित महसूस न करें।
यह जिला है, प्रदेश की राजधानी लखनऊ, जिसके मंडल के अंतर्गत महीने के अंतिम शनिवार को प्रत्येक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक, केजीबीवी में पढ़ रही बेटियों का जन्मदिन समारोह का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। अर्थात इसी “अनोखे” काम को पूरी तन्मयता से आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि बेटियों के चेहरे पर खुशी लाई जा सके। इसी कड़ी में 26 नवम्बर को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरोजनीनगर की चार छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक षष्ठ मंडल लखनऊ, श्याम किशोर तिवारी ने बच्चियों के माथे पर तिलक लगाकर विधि-विधान से उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चों ने केक काटा। चाकलेट और टाफियां पाकर सभी बच्चे खुश दिखाई दे रहे थे। बच्चों ने हैंडमेड कार्ड बनाए, बर्थडे स्लोगन लिखा। इसी के साथ जन्मदिन गीत भी गाया। इसी के साथ मिड डे मील के मीनू के अनुसार भोजन वितरित किया गया।
बता दें कि ग्रामीण इलाकों में अधिकांश परिवार ऐसे हैं, जहां लड़कियों का जन्मदिन नहीं मनाया जाता है। इस सम्बंध में बालिका शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के लिए जन्मदिन समारोह जहां एक ओर समान भाव लाता है, वहीं लिंग भेद भी दूर करता है। इस मौके पर एडी बेसिक ने बच्चों से बातचीत की और सवाल भी पूछे। इसी के साथ सभी बच्चों को यूनिफार्म में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ जिले के सभी मंडल के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रतिमाह इसी उल्लास के साथ बच्चियों का जन्मदिन मनाने के लिए कहा गया।
इस मौके पर मंडलीय समन्वयक मिड डे मील निधि शर्मा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा लखनऊ विश्वजीत पाण्डे, वंदना वार्डेन-केजीबीवी सरोजनीनगर आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर सेवानिवृत्त नगर शिक्षाधिकारी अजय द्विवेदी ने बच्चों को उपहार भेंट किया।
देखें कितनी बच्चियों का मनाया गया जन्मदिन
कक्षा-6 से आऱाधना, कक्षा-7 से रोशनी और अनामिका, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर खवली के 15 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर खेवली के 15 बच्चों के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।