Shraddha Murder Case: श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला, हाथ में लिए थे लोग तलवार, वायरल हुआ वीडियो

November 28, 2022 by No Comments

Share News

श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करने वाले आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला किया गया। इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक आफताब एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकल रहा था। तभी करीब चार से पांच लोगों ने जेल वैन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि ये लोग वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आफताब को वहां से सुरक्षित निकाला। बता दें कि आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरटरी (FSL) लाया गया था। इसी जगह पर कुछ हमलावरों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया, जिस पर आफताब बैठा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आफताब को सुरक्षित निकाल लिया है। (फोटो-सोशल मीडिया)