Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, जंगल में मिली हड्डियां हैं श्रद्धा की ही, पिता के DNA से हुई मैच, अब इस बड़ी रिपोर्ट का है इंतजार

December 15, 2022 by No Comments

Share News

श्रद्धा हत्याकांड मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल का बरामद हड्डियों से मिलान हो गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि जंगल में जो शरीर के टुकड़ों की हड्डियां बरामद हुई थीं, वो श्रद्धा की ही थीं। इस बड़े खुलासे के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इसी के साथ और साक्ष्यों को भी एकत्र कर रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सीएफएसएल रिपोर्ट से यह बड़ा खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगल से मिलीं हड्डियां श्रद्धा की ही थी। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की निशानदेही पर महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से दिल्ली पुलिस ने यह हड्डियां बरामद की थीं। इसके बाद सैंपलों को सीएफएसएल लैब भेजा गया था। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 नवंबर को ही खुलासा हुआ था कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया था। वहीं दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने श्रद्धा हत्याकांड में विशेष सरकारी वकील की नियुक्त करने के पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

अब नार्को टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को DNA संबंधित जांच की रिपोर्ट और पोलोग्राफ जांच की रिपोर्ट मिल गई है। जो हमारी जांच के लिहाज से काफी मददगार साबित होगा, हालांकि इस मामले में हम लोग दो अन्य रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण है। हुड्डा ने आगे बताया कि जल्द ही हमारी टीम श्रद्धा के उन हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने वाले हैं, जिससे उसके पिता के साथ डीएनए मैच हुआ है। श्रद्धा के शव वाले हड्डियों का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में होगा, जबकि डीएनए टेस्ट संबंधित जांच पड़ताल के लिए हम लोगों ने सीबीआई की फोरेंसिक जांच लैब से मदद ली थी।

अभी तक नहीं मिला है सिर और धड़ का हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के महरौली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर ही जंगलों से हड्डियां बरामद की गई थीं। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।

35 में से 13 ही मिले टुकड़े
बता दें कि आफताब के मुताबिक उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद 35 टुकड़े किए थे। फिलहाल आफताब की निशानदेही पर छतरपुर और महरौली के जंगल से 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद हुई हैं। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा और 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े को पुलिस ने जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। इसके साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल लेकर मिलान के लिए भेजा था।

अभी तक नहीं मिला औजार
बता दें कि पुलिस शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए थे। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था। बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। उसने शव के चापड़ से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था। आरोपी ने कई दिनों में 35 टुकड़ों को ठिकाने लगाया था। इस घटना का खुलासा नवम्बर में उस वक्त हुआ जब कई महीनों तक श्रद्धा के बारे में उसके पिता को कोई जानकारी नहीं हुई थी।