Teachers Protest: पुरानी पेंशन बहाली और वित्त विहीन शिक्षकों के हक के लिए जनवरी से शुरू होगा बड़ा अभियान, सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने भरी हुंकार, देखें वीडियो

December 14, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के वार्षिक सम्मेलन में बुधवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं नेता शिक्षक दल सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी एवं सहयोगियों द्वारा वर्ष 2019, 2020, 2021 एवं 2022 के 212 एवं वर्ष 2019 के पूर्व के 127 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को माला पहनाकर तथा शाल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किया गया। इसी के साथ वर्ष 2019 के नवनियुक्त 62 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर मुख्य अतिथि से परिचय कराया गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अतिथियों में शिक्षकों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. आरके त्रिवेदी ने संचालन किया तथा जिला मंत्री महेश चंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सरकार की शिक्षकों की उपेक्षा पूर्ण नीति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही संगठन पुरानी पेंशन की बहाली तथा वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षक महासंघ के बैनर तले नववर्ष की शुरुआत में आंदोलन शुरू करेगा। श्री त्रिपाठी ने इस मौके पर सम्मेलन के सफल आयोजन पर जिला संगठन को बधाई दी।

कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह एवं आय – व्यय निरीक्षक मीता श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक संध्या रस्तोगी तथा सतीश गुप्ता की टीम को झंडा गान, स्वागत गीत तथा लोक नृत्य के आयोजन में सहयोग किया। सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि हेम सिंह पुंडीर पूर्व एमएलसी, जगदीश किशोर जैन पूर्व एमएलसी, इंद्रासन सिंह महामंत्री, सुभाष चंद्र शर्मा पूर्व एमएलसी, डॉ प्रमोद कुमार मिश्र पूर्व एमएलसी, रामेश्वर उपाध्याय उपाध्यक्ष, ध्रुव मित्र शास्त्री, आय-व्यय निरीक्षक, नरेंद्र कुमार वर्मा प्रदेशीय मंत्री आदि ने संबोधित किया।