UP News: कर्नाटक से चांदी की ईंट लेकर अयोध्या पहुंचे 150 राम भक्त, जानें ये बड़ी वजह, मकर संक्रांति को भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला, देखें निर्माण कार्य का वीडियो

December 16, 2022 by No Comments

Share News

अयोध्या। ये तो सभी जानते हैं कि अयोध्या में तेजी से भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। तो इसी बीच भगवान के वनवास भूमि से चांदी की ईंट लेकर कर्नाटक के मंत्री पहुंचे हैं और ट्रस्ट को समर्पित किया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर के प्रति सोने चांदी के धातुओं को समर्पण कर अपनी आस्था समर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कर्नाटक के राम नगर जिले से भी करीब 150 लोगों की संख्या के साथ कर्नाटक सरकार की उच्च शिक्षा, आईटी और बीटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कौशल विकास मंत्री डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण भी अयोध्या पहुंचे हैं और भगवान रामलला को 2 किलो की चांदी की ईंट सौंपी है। इसी के साथ भगवान राम लक्ष्मण के लिए रेशमी साल और माता सीता को रेशमी साड़ी समर्पित की है।

इस दौरान परिसर में चल रहे हैं राम मंदिर निर्माण कार्य को देख भाव विभोर हुए बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम की जमकर नारे भी लगाए।

जानें कर्नाटक से चांदी की ईंट लाने की क्या है वजह
कर्नाटक सरकार के मंत्री डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण ने दर्शन कर कहा कि राम जन्मभूमि हमारी प्रेरणा है और पहचान है। हमारा धर्म और संस्कृति भी है और पूरे भारत में सभी लोगों की प्रेरणा राम है। बहुत ही लंबे समय से इच्छा थी कि राम जन्मभूमि पहुंचें। हम लोग जिस जिले से आते हैं उसका नाम रामनगर है। कहा जाता है कि भगवान राम जब वनवास में थे। उस दौरान रामदेवरा बेट्टू जो अब रामनगर है।

वहीं पर रुके थे और उसी स्थान पर भगवान राम ने शिव की आराधना की थी। इसलिए भगवान राम से उस स्थान रामनगर से बहुत ही पुराना संबंध है। रामनगर का बहुत ही आदर और पूजन किया जाता है। आज 150 लोगों के साथ भगवान राम का दर्शन करने के लिए आए हैं और साथ में समर्पण करने के लिए 2 किलो की चांदी की एक शिला और माता सीता के लिए रेशमी साड़ी व भगवान राम और लक्ष्मण के लिए 1 शॉल लेकर आए हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आज भगवान रामलला का दर्शन कर पूजन करने के बाद रामराज्य की स्थापना की कामना कर रहे हैं।

मकर संक्रांति को विराजमान होंगे रामलला

वहीं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भारत सिंह कुशवाहा ने ट्विट करते हुए बताया है कि मकर संक्रांति 2024 को राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उनके द्वारा यह ट्विट 7 दिसम्बर को किया गया था। (फोटो-सोशल मीडिया)