News: शिक्षिका ने ट्रांसफर के लिए किया फोन तो, जिला शिक्षाधिकारी ने पार की सारे हदें, कहा, “अरे यार तुमको इतने प्यार से बुलाया था…, डांडिया वाली फोटो भेजो….” वायरल हुआ ऑडियो, सुनें लम्बी-चौड़ी बातचीत
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षिका अपने अधिकारी से ट्रांसफर के लिए बात कर रही है तो वहीं अधिकारी शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करते हुए उनको अपनी सहेली बता र हे हैं और न जाने क्या-क्या बात कर रहे हैं। इसी के साथ ऑडियो में घूमने चलने और चाय पर आने का ऑफर भी दे रहे हैं।
यह वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव का बताया जा रहा है, जो कि एक शिक्षिका से रंगीन बात कर रहे हैं। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि वह शिक्षिका से ट्रांसफर संबंधी बातचीत में रंगीन बातें कर रहे हैं। शिक्षिका से अधिकारी बातचीत में कहते हैं कि मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए ऊपर से फोन कराता, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है….। फिलहाल मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज कर सकती है। हालांकि यह मामला 24 अक्टूबर 2022 का है, लेकिन मामले का ऑडियो वर्तमान में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक पर यह ऑडियो 10 दिसम्बर से वायरल हो रहा है।

देखें क्या कह रहे हैं ऑडियो में
ऑडियो में संजय श्रीवास्तव कह रहे हैं कि, मैंने तुम्हे फ्रेंड बनाया है, इकलौती हो, आपसे बात करता हूं। कई तरह की लेडीज हैं, मुझे तुम पसंद आई, इससे बात कर सकते हैं। स्मार्ट हो, अच्छी भी लगती हो और बात को भी समझती हो। चाय, कॉफी और कोल्डड्रिंक का ऑफर करने के बाद पूछा कि कौन सी दाल पसंद है। शिक्षिका ने पांचों में कोई भी दाल कहा तो डीईओ ने कहा कि पांचों को मिलाकर बना देता हूं। इस ऑडियो में शिक्षिका से प्यार भरी बातें करते हुए घर पर चाय से लेकर खाना खिलाने और पीतांबरा माई के वीआईपी दर्शन कराने तक का ऑफर अधिकारी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसी के साथ शिक्षिका से बात-बात पर कर रहे हैं, मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए ऊपर से फोन कराता, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है। आगे कहा कि मैं दिल से सहेली बनाता हूं, वैसे बनाता ही नहीं हूं। कलेक्टर से लेकर मंत्री की बातें और चपरासी तक के ट्रांसफर के बारे में कहा।
देखें क्या दी संजय श्रीवास्तव ने सफाई
सोशल मीडिया पर ऑडियो के वायरल होने के बाद शिवपुरी के शिक्षा विभाग के पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव की सफाई सामने आई है। वह मूलत: शिवपुरी के ही रहने वाले हैं और कुछ समय बाद ही रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें किसी ने मेरी मिमिक्री की है। मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ऑडियो से संबंधित मेरी किसी भी शिक्षिका से कोई बातचीत नहीं हुई है।