Earthquake-2023: भूकम्प के दौरान बिना डरे समाचार पढ़ती रही न्यूज एंकर, वायरल हुआ वीडियो, देखें कितनी तेज से हिल रही है टीवी की स्क्रीन

January 5, 2023 by No Comments

Share News

गुरुवार देर शाम भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में आए भूकम्प के झटकों ने लोगों को डरा कर रख दिया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर भागे तो वहीं इस्लामाबाद में आए भूकम्प के तेज झटकों के दौरान भी एक न्यूज एंकर बिना डरे भूकम्प सम्बंधित खबर पढ़ती रही और लोगों को घटना की जानकारी देती रही। इस दौरान टीवी स्क्रीन को तेजी से हिलता हुआ देखा जा सकता है। इसको लेकर न्यूज एंकर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के मुताबिक न्यूज एंकर का नाम शाइस्ता यूसुफ बताया जा रहा है, जो कि इस्लामाबाद के एक न्यूज चैनल का है। भूकम्प आने के बावजूद शाइस्ता बिना डरे खबर को पढ़ना जारी रखती हैं और लोगों को जानकारी देते हुए दिखाई दे रही हैं कि इस्लामाबाद में जलजला आ रहा है। वह बता रही हैं कि कैमरा व टीवी स्क्रीन भी मूव कर रहा है। लोग घरों से बाहर निकल गए हैं।

बता दें कि 5 जनवरी की रात 8 बजे से करीब अफगानिस्तान सहित, इस्लामाबाद, पाकिस्तान के लाहौर, काबुल, तजाकिस्तान और पेशावर में भी भूकम्प के तेज झटके लगे तो वहीं भारत में दिल्ली NCR में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। तो वहीं भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद के 79 किमी दक्षिण में था और इसकी गहराई जमीन से 70.66 किमी नीचे थी। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो