Earthquake in Delhi: नए साल पर कांपी दिल्ली, राजधानी सहित आस-पास के इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके,जानें कितनी रही तीव्रता, अफगानिस्तान सहित पाकिस्तान में भी लगे झटके

January 5, 2023 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। नए साल पर दिल्ली और NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके रात को करीब 8 बजे महसूस किए गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। दिल्ली एनसीआर में लोगों के घरों और दफ्तरों में रखा सामान हिलने लगे। इस भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल स्थापित हो गया।

जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा से लेकर जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने बाहर निकलकर कुछ देर तक इंतजार किया।

मालूम हो कि नए साल के आगाज होते ही 1.9 तीव्रता का भूकंप दिल्ली और NCR में आया था। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। इस भूकंप का गहराई 5 किलोमीटर थी। बता दें, गुरुवार को आए भुकंप से पहले भी दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सहे गए थे।

इसी के साथ जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अफगानिस्तान के जुर्म में भी गुरुवार शाम को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इतना ही नहीं काबुल, पेशावर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान के लाहौर में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली सहित कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है।