UP Police: दरोगा का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल, सपा ने कसा तंज, कहा, ‘योगी की लाडली बे-लगाम शराब खोर नशेड़ी पुलिस’

February 5, 2023 by No Comments

Share News

हरदोई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस कर्मी शराब पीता हुआ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह किसी चाय की दुकान पर बैठा है और कुछ लोगों के साथ में शराब पी रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि,योगी की लाडली बे-लगाम शराब खोर नशेड़ी पुलिस.’

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का बताया जा रहा है. शराब पीते जो दिख रहे हैं वह एसआई शैलेन्द्र सिंह हैं. उनको वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी. दरोगा शैलेन्द्र सिंह ड्यूटी के दौरान शहर के नुमाइश चौराहे पर शराब पीते हुए दिखे तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गटकते हुए कैमरे में कैद हो गए. किसी ने अपने मोबाइल से शराब पीते दरोगा का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद विपक्षी पार्टी के लोग इस वीडियो के लेकर जमकर योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज रहे हैं. एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया. इसी के साथ पूरी जांच सीओ सिटी को सौंपी है.

इस सम्बंध में हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, कोतवाली शहर थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उपनिरीक्षक यातायात शैलेंद्र सिंह चौहान किसी दुकान पर शराब पीते हुए दिख रहे हैं. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इसका संज्ञान लिया गया है और इनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और जांच क्षेत्राअधिकारी से कराई जा रही है.

बता दें कि सपा की मीडिया सेल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, शराब ख़ोर दरोग़ा को इस हालत में देख कर लॉ एंड आर्डर के मौजूदा हालात समझे जा सकते हैं. इसी के साथ ये भी लिखा है कि, “जाम छलकाते ,टोपी साइड में रखकर लोगों को गरियाते इन महाशय को देखिए, ये योगी जी की लाडली बेलगाम पुलिस के शराबखोर नशेड़ी पुलिस वाले हैं. इन्हीं के कंधों पर जनता की रक्षा की जिम्मेदारी टिकी है, लेकिन इनकी उतरी टोपी देखकर जान लीजिए यूपी की वर्तमान कानून व्यवस्था के असली हालात.”

यहां देखें वीडियो