UP News: निर्वस्त्र घूमती महिला की दहशत में जी रहे इस जिले के लोग, रात में खटखटाती है दरवाजा, वायरल वीडियो में दिख रहा है डरावना दृश्य

February 3, 2023 by No Comments

Share News

रामपुर। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दिखाई दे रही है, जिसके लम्बे-लम्बे बाल हैं. वह नग्न अवस्था में दिखाई दे रही है. वीडियो में दिखाई देता है कि वह किसी घर के पास जाती है और बेल बजाती है. इसके बाद थोड़ा इंतजार भी करती है. जब गेट नहीं खुलता तो वह वहां से चली जाती है. इसके बाद वह सड़क पर घूमते हुए दिखाई देती है.

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर का बताया जा रहा है. कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घूमती इस महिला ने सबको चौंका दिया है. इसका सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग हैरान हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस महिला की तलाश में जुटी है. पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद जब कई मुहल्लों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें महिला नग्नाअवस्था में घूमती हुई दिखाई दी. यहां कोतवाली मिलक क्षेत्र के मोहल्ला नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी के घर पर भी नग्नावस्था महिला ने दस्तक दी और बड़ी देर तक उनके दरवाज़े पर खड़ी होकर बेल बजाती रही. इस पर सीमा के घर वाले डर गए.

फिलहाल यह महिला कौन है, मन्दबुद्धि महिला है या कोई भूत प्रेत, अभी इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है. वहीं महिला का नग्न अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. दरअसल, यह पूरी घटना यूपी में जनपद रामपुर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी के घर की बताई जा रही है. जहां 30 जनवरी सुबह 3 बजे यह निर्वस्त्र महिला पूर्व सभासद सीमा देवी के घर पहुँचती है और डोर बेल बजाने लगती है. कुछ देर बाद महिला वहां से चली गई. वहीं पूर्व सभासद ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. (फोटो-सोशल मीडिया)

वहीं इस मामले पर सीओ मिलक रवि खोखर ने लोगों से अपील की है कि जो भी महिला को देखे, मानवता के नाते सबसे पहले उसे वस्त्र पहनाएं और कोई भी स्थानीय नागरिक उसके साथ किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार ना करे. उसके बाद 112 पर, चौकी इंचार्ज, थाना इंचार्ज, को या मुझे सूचित करे ताकि आगे की कार्रवाई की जाए. उन्होंने बताया कि इस संबंध में 29/ 30 की रात को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला नग्न अवस्था में एक घर के आगे घंटी बजा कर वहां पर खड़ी दिख रही है. पुलिस उस पूरे कस्बे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. ताकि महिला का पता लगाया जा सके. हालांकि पुलिस द्वारा छानबीन किए जाने पर सामने आया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

यहां देखें वीडियो