AKTU News: गांव के सरकारी स्कूलों को कॉन्वेंट की तर्ज पर संवारेगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उपलब्ध कराएगा कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर सहित अन्य सुविधाएं
Lucknow: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) अब इंजीनियर तैयार करने के साथ ही गांव की सूरत भी बदलेगा। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर गांव के सरकारी विद्यालय भी स्मार्ट बनाएगा। सामाजिक सहभागिता के दायित्व को पूरा करने के क्रम में विश्वविद्यालय रैथा दुर्जनपुर और रसूलपुर गांव को गोद लेकर इनके विद्यालयों को संवारेगा।
डेस्क पर बैठकर पढ़ेंगे बच्चे
गोद लिए गांव के सरकारी विद्यालयों के बच्चे जल्द ही कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की तरह डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने इन गांव के सरकारी विद्यालय में 10 दो सीट वाला क्लासरूम डेस्क देगा। बैठने के साथ ही बच्चे इस डेस्क मैं नीचे की ओर बने जगह में अपनी किताबें भी रख सकेंगे। बता दें कि अभी कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी पर ही बिठाकर पढ़ाया जाता है, लेकिन एकेटीयू की मदद से तीन गांवों के बच्चों को डेस्क मिल सकेगी.
हाई-फाई प्रोजेक्टर भी लगेगा
यही नहीं विश्वविद्यालय की ओर से इन विद्यालयों में एक प्रोजेक्टर और एक प्रोजेक्टर स्क्रीन भी लगवाया जाएगा। जिससे कि बच्चों को पढ़ने में आसानी हो। साथ हीएक इंटरएक्टिव यूपीएस, दो अत्याधुनिक एग्जीक्यूटिव टेबल एक सहित दो कंप्यूटर या डेक्सटॉप विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि गांव के बच्चे भी आधुनिक अध्ययन सुविधाओं से पढ़ाई कर सकें। शुक्रवार को माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने इन तीनों गांव के ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बताया कि शिक्षा के साथ ही विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सामाजिक सहभागिता की भी है।