UP News: हार्ट अटैक से हुई कक्षा-8 के बच्चे की मौत, जूनियर हाई स्कूल सहित पूरे गांव में मचा कोहराम

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कक्षा 8 के एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र जलपुरा गांव से सामने आई है. बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था कि अचानक रास्ते में वह बेहोश होकर गिर पड़ा. इस पर पास के लोगों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी सामने आई है कि 15 साल का छात्र रोहित अपने भाई और बहन के साथ गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में पढ़ता था. सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल आया था और दोस्तों के साथ पढ़ाई की व खेला. दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने भाई के साथ घर जा रहा था. तभी रास्ते में वह बेहोश हो गया. इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ को दी गई. इस पर वह मौके पर पहुंचे और पहले तो उसे पानी पिलाने की कोशिश की और पानी की छींटे मारी लेकिन उसको होश नहीं आया. इसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई.

इसके बाद सभी बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद डाक्टरों ने जांच करके बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. इस खबर के बार पूरे परिवार के साथ ही स्कूल भी शोक में डूब गया. इस मामले में जूनियार हाई स्कूल की प्रधानाचार्या नूतन सक्सेना ने बताया कि, कक्षा-8 में पढ़ने वाला छात्र रोहित स्कूल से छुट्टी होने के बाद जैसे ही बाहर निकला तो बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि स्कूल से लिए ये बहुत ही दुखत घटना है. रोहित पढ़ने में बहुत होशियार था.