खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी…रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजन

November 19, 2026 by No Comments

Share News

Rani Lakshmibai Birth Anniversary : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्र शेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर रावतपुर तिराहा पर लगी रानी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया। आस पास गंदगी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने रानी को एक साहसी वीरांगना व राष्ट्रभक्त बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि रानी ने अंग्रेजी फौजियों से सीधा युद्ध करते हुए जिस बहादुरी व अपने शौर्य पराक्रम का परिचय दिया था। इसके लिए वह हमेशा याद रखा जाएगा।

युद्ध में दिया गया उनका बलिदान लोगों व आज की नारियों में निडरता व साहस का जज्बा पैदा कर जुल्म व अन्याय के विरुद्ध संघर्ष छेड़ने की प्रेरणा देगा। प्रस्ताव पास कर संसद के प्रेरणा स्थल में वीरांगना की प्रतिमा लगाने की सरकार से मांग की है। सभा का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी संदीप साहू ने किया। सभा में पूर्व शिक्षक अनिल त्रिपाठी, रवि भूषण पांडे ,उपमा पांडे, दीनानाथ द्विवेदी, रवि दत्त मिश्रा, तिलक चंद कुरील, बीडी जायसवाल, सीके सिंह, विमल चौहान , समाजसेवी का प्रतिभा साहू, राजेंद्र पटेल और मोहम्मद शारिक आदि लोग उपस्थित रहे।

आज का कार्यक्रम

बता दें कि आज महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धासुमन अर्पित कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. इसी क्रम में लखनऊ में अखिल भारत नागरिक परिषद द्वारा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
19 नवम्बर, सायं 05 बजे से महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती पर विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया सिंचाई विभाग परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, तेलीबाग लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान, एमएलसी। विशिष्ट अतिथि, प्रो सोनिया नित्यानंद, वाइस चांसलर,केजीएमयू और मुख्य वक्ता शैलेन्द्र दुबे होंगें जो कि लगातार क्रांतिकारियों और शहीदों के बारे में युवाओं को जानकारी उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Devuthani Ekadashi Katha: बात सुनकर नारायण जी मुस्कुराए और बोले…पढ़ें देवउठनी एकादशी की कथा