Peacock Feather: बच्चों को बुरी नजर से बचाता है मोर पंख और दिलाता है धन भी, इस तरह पूजा कर रखें तिजोरी में, ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी बचाएगा आपको, देखें टोटके
Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय मोर पंख (Peacock Feather) से एक-दो नहीं तमाम उपाय कर सुख-समृद्धि को पाया जा सकता है. इस लेख में आचार्य विनोद कुमार मिश्र बता रहे हैं कि किस तरह से बच्चों की नजर उतारने से लेकर धन लाभ में मोर पंख जरूरी है.
देखें मोर पंख के उपाय
नवजात बच्चों को नजर बहुत लगती है. ऐसे में बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालकर उसके सिरहाने रख दें. इससे डर भी दूर होगा.
एक मोरपंख को राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित करें. प्रतिदिन उसकी पूजा करें और फिर 40 दिन बाद इसे अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से धन में वृद्धि के साथ लंबे समय से रुक हुए काम पूर्ण हो जाएंगे.
ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जिस ग्रह की पीड़ा मिल रही है उसका 21 बार मंत्र बोलकर मोरपंख पर जल छिड़क दें. इसके बाद पूजा स्थान पर रख दें थोड़े दिन में चमत्कारी परिणाम दिखेंगे.
सुख-शांति व धन वृद्धि के लिए ये करें उपाय
सफेद पलाश के एक या अधिक पुष्पों को किसी शुभ मुहूर्त में लाकर तिजोरी में सुरक्षित रखने से उस घर में सुख-शांति रहती है,धन-आगमन में बहुत वृद्धि होती है
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)