Odisha Train Accident: लाशों के ढेर के बीच बेटे को ढूंढते पिता का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, रोते-बिलखते बोला-मिला नहीं अभी तक….कांप गई लोगों की रूह, देखें दर्दनाक वीडियो

Share News

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे ने लोगों की रूह को कंपा दिया है. इस दर्दनाक घटना में 275 लोगों की जान जा चुकी है. इस दुखद घटना में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक पिता अपने बेटे की लाश को ढूंढ रहा है और रो-रो कर कहता जा रहा है कि, अभी तक मिला नहीं है…इस वीडियो ने लोगों की रूप को कंपा दिया है. जानकारी सामने आ रही है कि पिता को उसका बेटा अभी तक मिला नहीं है. इस शख्स का नाम रविंद्र शॉ बताया जा रहा है और उसके बेटे का नाम गोविंदा है. फिलहाल वह लगातार अपने बेटे को ढूंढ रहा है.

जानकारी सामने आ रही है कि पिता और पुत्र दोनों ही ट्रेन में सफर कर रहे थे. इस घटना में पिता तो बच गए लेकिन बेटा कहीं लापाता हो गया. वीडियो बना रहे शख्स ने पिता से पूछा कि, दादा किसे ढूंढ रहे हैं आप? इस पर पिता ने जवाब देते हुए कहा कि, “हमारा लड़का है.” इस पर वीडियो बना रहा शख्स फिर से पूछता है कि, लड़का कौन से ट्रेन में था. इस पर पिता जवाब देते हैं कि “कोरोमंडल एक्सप्रेस” में. इस पर वीडियो बनाने वाले शख्स ने एक बार फिर शख्स से पूछा कि, आपका बेटा मिला?, इस पर पिता ने रोते हुए जवाब दिया कि, मिलता नहीं है अभी तक….इस दौरान वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पिता रोता जाता है और उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं लेते.