UP Basic Shiksha: अब इस तारीख से खुलेंगे यूपी में परिषदीय स्कूल, इससे पहले शिक्षकों को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी

June 25, 2023 by No Comments

Share News

UP News: जल्द ही ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने वाला है. शिक्षकों के साथ ही बच्चे भी स्कूल जाने की तैयारी कर रहे हैं. तो इसी बीच लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों के भी खुलने का समय बढ़ाया जा रहा है. पहले स्कूल 15 जून को खुलने थे, लेकिन अधिक गर्मी की वजह से 26 जून को स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन लगातार जारी भीषण गर्मी और उमस के कारण अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 जुलाई तक घोषित कर दिया गया है.

ये निर्देश शिक्षा निदेशक बेसिक से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में जारी किया गया है, जो कि सरकारी स्कूलों और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. बता दें कि 3 जुलाई से पहले से तय समय में स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसी के साथ शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि स्कूल खुलने के पहले विद्यालयों में पर्याप्त साफ-सफाई करा ली जाए. इसी के साथ शौचालयों की साफ-सफाई कराने से लेकर बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था तक कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं.