Viral Video: कुत्ते को लेकर महिलाओं जमकर हुई कहासुनी, एक ने दूसरे के पति से कहा-“तुम्हारी बीवी से तो बेटर हूं”, वायरल हुआ वीडियो

Share News

Noida Viral Video: उत्तर प्रेदश के लेकर देश के तमाम हिस्सों में कुत्तों के काटने का लगातार सिलसिला जारी है. इसीलिए अब लोग सतर्क हो गए हैं तो वहीं शासन स्तर पर भी कुत्तों को मुंह में मास्क पहनाकर ही घुमाने का नियम जारी कर दिया गया है, इसी के साथ लाइसेंस का भी प्राविधान कर दिया गया है लेकिन तब भी लोग मानने को तैयार नहीं है. किसी तरह की सलाह देने या फिर कुछ कहने पर कुत्तों के मालिक तो ऐसा बुरा मान जाते हैं कि अर्गल बात करने तक को नहीं हिचकते.

ऐसा ही मामला नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आया है, जिसमें लिफ्ट का इंतजार कर रही दो महिलाएं एक अपने पति के साथ है तो दूसरी महिला गर्भवती है और अपने पति के साथ है. वीडियो में साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि गर्भवती महिला के पति ने कुत्ते को बिना मास्क के देखा तो महिला को टोक दिया. इस पर वह बिगड़ पड़ी. शख्स ने मालिक से कुत्ते के मुंह पर मास्क लगाने के लिए कहा क्योंकि उसे चिंता थी कि कुत्ता किसी को काट सकता है. हालांकि, महिला ने विरोध किया और यह कहते हुए बात मानने से इनकार कर दिया कि “कुत्ते केवल आप जैसे लोगों को ही काटते हैं.” इतना ही नहीं जब गर्भवती महिला के पति ने पूछा कि आप किस तरह की महिला हैं? तो पालतू जानवर का मालिक जवाब देता है, “मैं तुम्हारी पत्नी से तो बेटर ही हूं.”