UP News: “आज आने वाले थे छुट्टी पर, लेकिन आया फौजी का शव”, मचा कोहराम, बागपत के BSF जवान की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

July 23, 2023 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां के फौजी लाल विपिन तोमर की ग्वालियर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे गांव में रोना-पिटना मच गया है. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ही वह छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, लेकिन उसी दिन, उसी समय उनका शव लाया गया. इसके बाद तो मानो परिवार को कोई सुध ही नहीं रही. रो-रो कर मां और पत्नी के साथ ही दो बेटों का बुरा हाल हो गया है.

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन तोमर बीएसएफ में थे और इस वक्त ग्वालियर में तैनात थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात ग्वालियर में उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे कि स्कूटी फिसल गई और उनका सिर खम्भे से जा टकराया, जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोटे आईं और तमाम खून बह जाने के कारण घटना स्थल पर ही उनका निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह ग्वालियर से छुट्टी पर घर आ रहे थे.अंतिम सलामी के बाद उनके शरीर को मुखाग्नि दी गई है.

10 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी सामने आ रही है कि, बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरोल गांव निवासी विपिन तोमर 12 साल पहले बीएसएफ में भर्ती हुए थे और 10 साल पहले ही उनकी शादी ककड़ीपुर गांव में रहने वाली रूबी के साथ हुई थी. इनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा वरेनियम 8 वर्ष का है और छोटा बेटा अवित 4 वर्ष का है. इस घटना के बाद विपिन की मां के साथ ही उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी और मां बार-बार यही कह रही थीं कि छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, अब कहां चले गए….